Posts

Showing posts from February, 2025

जानिए क्या होती हैं राशियां और ज्योतिष शास्त्र में इनका महत्व

Image
12 राशियों की आकृति के आधार पर हर एक राशि का नाम दिया गया है। सभी 12 राशियों के नाम और गुण के अनुसार ही इसका अलग-अलग महत्व होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र का संपूर्ण आधार और भविष्यवाणी राशियां, ग्रहों, नक्षत्रों और भावों में समाहित होता है। ज्योतिष शास्त्र की पाठशाला में हम आज आपको राशियां क्या होती है, राशियों की गणना कैसे की जाती है, राशियों के नाम, प्रकार, गुण और जातक की कुंडली में राशि का क्या आधार है इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। राशियां क्या होती है ? वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां हैं। अब आपके मन में एक सवाल उठ रहा होगा कि राशियों की संख्या 12 ही क्यों है, तो इसका जवाब है कि पृथ्वी से आकाश मंडल को देखने पर यह 360 अंश का एक गोला प्रतीत होता है जिसे भचक्र कहते हैं। हिंदू ज्योतिष का मुख्य आधार यही भचक्र है। इस 360 अंश के भचक्र को 30-30 अंश के बराबर भागों में बाटें तो 12 भाग ही भचक्र की राशियां हैं। 30 अंश को 12 से गुणा करने पर 360 अंश प्राप्त होते हैं। भचक्र का कुल मान 360 अंश होता है। इस तरह से हर एक भाग का मान 30 अंश होता है। इसे ही राशि कहते हैं। भचक्र को...