Posts

जानिए क्या होती हैं राशियां और ज्योतिष शास्त्र में इनका महत्व

Image
12 राशियों की आकृति के आधार पर हर एक राशि का नाम दिया गया है। सभी 12 राशियों के नाम और गुण के अनुसार ही इसका अलग-अलग महत्व होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र का संपूर्ण आधार और भविष्यवाणी राशियां, ग्रहों, नक्षत्रों और भावों में समाहित होता है। ज्योतिष शास्त्र की पाठशाला में हम आज आपको राशियां क्या होती है, राशियों की गणना कैसे की जाती है, राशियों के नाम, प्रकार, गुण और जातक की कुंडली में राशि का क्या आधार है इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। राशियां क्या होती है ? वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियां हैं। अब आपके मन में एक सवाल उठ रहा होगा कि राशियों की संख्या 12 ही क्यों है, तो इसका जवाब है कि पृथ्वी से आकाश मंडल को देखने पर यह 360 अंश का एक गोला प्रतीत होता है जिसे भचक्र कहते हैं। हिंदू ज्योतिष का मुख्य आधार यही भचक्र है। इस 360 अंश के भचक्र को 30-30 अंश के बराबर भागों में बाटें तो 12 भाग ही भचक्र की राशियां हैं। 30 अंश को 12 से गुणा करने पर 360 अंश प्राप्त होते हैं। भचक्र का कुल मान 360 अंश होता है। इस तरह से हर एक भाग का मान 30 अंश होता है। इसे ही राशि कहते हैं। भचक्र को...
Image
कुंडली के बारह भाव होते हैं और कुल बारह राशियों हैं। हर एक राशि 30 अंश की होती हैं। किसी जातक के जन्म समय के अनुसार उनकी कुंडली का लग्न कौनसी राशि का और कितने अंश से हैं ये नक्की होता हैं। उस वक्त सभी ग्रहों का अलग अलग राशि में भ्रमण कितने अंशो से हैं उस पर कोई भी ग्रह का चलित में भावपरिवर्तन नक्की होता हैं। जब कोई ग्रह या तो बहोत कम अंश का हो या तो बहोत ज्यादा अंश से हो तब वो ग्रहों का चलित में भाव परिवर्तन होने की संभावना बढ़ जाती हैं। इसी तरह जब लग्न के अंश बहोत कम या ज्यादा हो तब ऐसा होता हैं। उदाहरण के तौर पे देखें तो किसी जातक का लग्न 00.48 अंश का हैं और लग्न कुंडली में लग्न भाव में गुरु 29अंश और राहु 20 अंश से हैं तो वो दोनों चलित में अगले भाव में यानी दूसरे भाव धन भाव में चले जायेंगे और गुरु राहु का फल उस भाव के लिए मिलेगा। लेकिन सिर्फ उस भाव का फल देगा, राशि वो ही रहेगी, वो नहीं बदलेगी। और ना तो वो ग्रहों की दृस्टि बदलेगी, वो तो लग्न कुंडली के मुताबिक ही रहेगी। मानो की किसी की कुंडली में नौ ग्रहों में से पांच ग्रह चलित में आगे या पीछे के भाव...

जन्म कुंडली क्या है और यह हमारे जीवन में किस प्रकार उपयोगी है?

Image
जन्म कुंडली क्या है और यह हमारे जीवन में किस प्रकार उपयोगी है? जन्म कुंडली, जिसे "जन्म पत्री" भी कहा जाता है, एक खगोलीय चार्ट होती है जो किसी व्यक्ति के जन्म के समय आकाश में स्थित ग्रहों, नक्षत्रों, और राशियों की स्थिति का विवरण देती है। इसे जन्म के समय, तिथि, समय और स्थान के आधार पर तैयार किया जाता है। जब कोई व्यक्ति जन्म लेता है, तो उस समय पृथ्वी, सूर्य, चंद्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति जो आकाश में होती है, वह व्यक्ति की जन्म कुंडली में अंकित हो जाती है। यह कुंडली व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी देती है, जैसे कि उसका व्यक्तित्व, भविष्य, संभावित अवसर, चुनौतियाँ, रिश्ते, करियर, और अन्य महत्वपूर्ण बातें। जन्म कुंडली कैसे बनाई जाती है? जन्म कुंडली बनाने के लिए तीन मुख्य बातें महत्वपूर्ण होती हैं: जन्म का समय – सही समय का पता होना बहुत जरूरी है क्योंकि ग्रहों की स्थिति समय के अनुसार बदलती रहती है। यदि समय सही नहीं होगा तो कुंडली गलत बनेगी। जन्म की तारीख – व्यक्ति का जन्म जिस दिन हुआ है, उस दिन का विवरण भी सही होना चाहिए। जन्म स्थान – जन्म स्थ...